पीएसी की आखिरी बैठक में हाथापाई, जोशी ने छोड़ी मीटिंग

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, मीटिंग शुरू होने के बाद सपा और बसपा कांग्रेस और सत्ता पक्ष के साथ हो गईं। इससे बैठक में विपक्ष का पलड़ा, सत्तापक्ष के मुकाबले काफी हल्का हो गया। इसका फायदा उठाते हुए यूपीए के सदस्यों ने मुरली मनोहर जोशी के संबोधन के समय खबू हंगामा मचाना शुरू कर दिया और जोशी को बोलअपनी बात ही नहीं रखनी दी। इससे परेशान होकर मुरली मनोहर जोशी बैठक छोड़कर बाहर निकल गए।
दूसरी ओर भाजपा सदस्यों ने कांग्रेस सदस्यों के ऊपर हाथापायी का आरोप भी लगाया है। उधर कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है। बुधवार को पीएसी द्वारा संसद को सौंपी गई रिपोर्ट पर भी यूपीए सदस्यों ने काफी बवाल मचाया हुआ है। गुरुवार की सुबह से कांग्रेस और डीएमके सदस्य मुरली मनोहर जोशी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications