कितना वेतन पाते हैं हड़ताली पायलट?

Air India
नई दिल्ली। पूर्व में इंडियन एयरलाइंस के कर्मचारी रहे एयर एंडिया के 600 पायलट समान वेतन और काम के बेहतर माहौल की मांग को लेकर मंगलवार रात से ही हड़ताल पर हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन वे इतना कम भी नहीं पाते।

भारतीय राष्ट्रीय उड्यन कम्पनी के प्रवक्ता के अनुसार, विलय के बाद एयर इंडिया का हिस्सा बन चुके इंडियन एयरलाइंस के सह-पायलटों को 2,25,000 से लेकर 3,25,000 रुपये प्रति माह तक का वेतन मिलता है, जबकि कमांडर का वेतन 4,00,000 से 5,00,000 रुपये प्रतिमाह होता है।

ये पायलट एयर इंडिया के अपने समकक्षों के समान वेतन की मांग कर रहे हैं, जो उनसे 1,50,000 से 2,00,000 रुपये अधिक वेतन पाते हैं। उन्हें अतिरिक्त सुविधाओं के रूप में यह रकम मिलती है, जिसे फिलहाल अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के कारण बाहरी भत्ते के रूप में शामिल कर लिया गया है। अंतरिक्ष और रक्षा के लिए वैश्विक परामर्श कम्पनी केपीएमजी के निदेशक अम्बर दुबे ने कहा, "पूर्व इंडियन एयरलाइंस के पायलटों और सह-पायलटों को जो वेतन दिया जा रहा है, वह अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है। अगर इन उपलब्धियों को क्रय शक्ति की समानता की दृष्टि से देखा जाए तो भारतीय पायलट बेहतर स्थिति में हैं।"

वहीं, प्रबंधन ने कहा कि पायलटों की समस्या का समाधान ढूढंने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति सी. एस. धर्माधिकारी की अध्यक्षता में पहले ही चार
सदस्यीय विशेषज्ञ समिति बनाई गई है, जो सोमवार से काम करना शुरू करेगी। प्रबंधन के अनुसार, जब तक इस मुद्दे का कोई सामंजस्यपूर्ण समाधान नहीं निकल आता तब तक दोनों वाहकों (इंडियन एयरलाइंस और एयर इंडिया) को उसी आधार पर वेतन और भत्ते लेने होंगे, जिस पर उनकी यूनियन ने सहमति जताते हुए हस्ताक्षर किए थे। वहीं, भारतीय व्यावसायिक पायलट संघ ने इससे असहमति जताई। संघ के महासचिव ऋषभ कपूर ने कहा, "हमें कुप्रबंधन की वजह से हड़ताल पर जाना पड़ा। इसे समाप्त होना चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+