उत्तर प्रदेश: महिला की हत्या कर लाखों की लूट

मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गली नम्बर चार में रहने वाले विशेष कुमार गुप्ता अपने घर में नहीं थे। उसी वक्त कुछ बदमाश उनके घर में घुस आए। घर पर उनकी पत्नी अकेली थी उन्होंने बदमाशों का विरोध किया। विरोध करने पर बदमाशों ने पत्नी सुषमा की लाठी-डन्डों से पिटाई करनी शुरू कर दी। बदमाशों द्वारा लाठी डंडों से पीटे जाने से उनकी मौत हो गयी।
बदमाश घर में रखे जेवरात व नगदी लूट ले गए। सुबह विशेष कुमार घर पहुंचे और कमरे में पत्नी का शव देकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। विशेष कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जांच के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications