उत्तर प्रदेश: कॉलेज में चली गोली, 6 छात्र घायल

पुलिस के मुताबिक परीक्षा देने आये ये छात्र नोटिस बोर्ड पर अनुक्रमांक देख रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया, "प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अशोक किसी अन्य सुरक्षाकर्मी की बंदूक को जिज्ञासावश उठाकर देखने लगा। इसी दौरान उससे गोली चल गई।"
शर्मा ने बताया कि गोली पहले दीवार में लगी। उसके बाद दीवार से टकराकर निकले टुकड़े और छर्ले लगने से समीप में खड़े छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह दुर्घटनावश से हुआ हादसा लग रहा है। सुरक्षाकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications