मुरादाबाद में बाल्टी में डूबकर नवजात की मौत

Uttar Pradesh map
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में हुए अजीबोगरीब हादसे में पानी से भरी बाल्टी में डूबने से नवजात की मौत हो गई। जिले के चंदौसी थाना प्रभारी के. पी. सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा कागजी मुहल्ले में मंगलवार को हुआ। रहमत अली की छह महीने की बेटी खलीजा अंजुम पानी से भरी बाल्टी में गिरकर डूब गई।

सिंह के मुताबिक खलीजा जहां चारपाई पर सो रही थी वहीं बगल में पानी भरी बाल्टी रखी हुई थी। ऐसा लग रहा कि करवट बदलते समय अनियंत्रित होकर वह बाल्टी में जा गिरी।

उन्होंने बताया कि घटना के समय खलीजा के पिता दुकान पर थे और मां घर के काम व्यस्त थी। कुछ देर बाद जब मां चारपाई के पास पहुंचीं तो खलीजा को बाल्टी में तैरते हुए पाया। पड़ोसियों की मदद से खलीजा को लेकर वह अस्पताल पहुंचीं तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+