2जी घोटाले की पोल अदालत में खोलेगी डीएमके

चार्जशीट में कनिमोझी के नाम के खुलासे के तुरंत बाद उनके आवास पर डीएमके पदाधिकारियों की एक मीटिंग रखी गई थी। संबावना जताई जा रही ती कि इस मीटिंग के बाद डीएमके अपनी आगे की रणनीति का खुलासा करेगी। संभावना के मुताबिक, डीएमके ने अपनी आगे की रणनीति बना ली है। डीएमके ने इस लड़ाई को रणनीतिक तौर पर लड़ने के बजाय कानूनी तौर पर लड़ने का निर्णय लिया है।
डीएमके के मुताबिक, 2जी घोटाले में सच्चाई सामने लाने के लिए वे कानूनी कार्रवाई करेंगे। डीएमके प्रमुख करुणानिधि के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन, केंद्रीय मंत्री एम.के. अझागिरी (दोनों करुणानिधि के बेटे), पार्टी महासचिव के. अंबाझगन और पूर्व केंद्रीय मंत्री टी. आर. बालू की मौजूदगी में हुई एक बैठक के बाद इस मामले में कनिमोझी का समर्थन करने का फैसला लिया गया। बैठक में कनिमोझी भी थीं।












Click it and Unblock the Notifications