2जी घोटाले की चार्जशीट करेगी धमाका, कनिमोझी के फंसने की पूरी आंशंका

मालूम हो कि सोमवार को सीबीआई विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल करेगी। इसमें करुणानिधि की बेटी कनिमोझी के फंसने की पूरी संभावना बताई जा रही है जबकि दयालु का नाम होने की संभावना काफी कम है। उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने तमिलनाडु के प्रमुख समाचार चैनल कलइंगर टीवी के कार्यालय पर छापा डाल था। कनिमोझी, दयालु और कुमार टीवी के निदेशक हैं और इनके अंतर्गत क्रमश: 20, 60 और 20 प्रतिशत शेयर हैं।
डीएमके के 6 सांसदों ने कांग्रेस को साफ अल्टीमेटम दे दिया है कि वह किसी भी वक्त इस्तीफे देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। डीएमके के प्रमुख नेता और कैबिनेट मंत्री एमके अझागिरि जो दयालु के बेटे हैं उन्होने साफ तौर पर कह दिया है कि अगर चार्जशीट में उनकी मां का नाम होगा तो वह तुरंत इस्तीफा दे देंगे। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि दयालु का नाम चार्जशीट में होने की संभावना कम है लेकिन कनिमोझी के ऊपर खतरा बरकरार है। देखना दिलचस्प होगा कि केंद सरकार इस गले की हड्डी से कैसे निबटती है।












Click it and Unblock the Notifications