अंतिम दर्शन के लिए 2 दिन तक रखा जाएगा साईं बाबा का पार्थिव शरीर

सत्य साईं बाबा केंद्रीय ट्रस्ट द्वारा जारी बयान के मुताबिक पार्थिव शरीर रविवार शाम छह बजे आश्रम के साईं कुलवंत हॉल में रखा जाएगा। सोमवार और मंगलवार को भी भक्तों को उनके अंतिम दर्शन उपलब्ध हो सकेंगे।
बाबा के अंतिम संस्कार के सम्बंध ने ट्रस्ट ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन माना जा रहा है कि यह बुधवार को प्रशांत निलायम में पूरे राजकीय सम्मान से होगा। ट्रस्ट ने भक्तों से अपील की है कि अस्पताल की ओर बड़ी संख्या में न पहुंचे। अंतिम दर्शन का प्रबंध व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा।
बाबा पिछले चार दशक से प्रशांत निलायम में ही अपने भक्तों को दर्शन और आर्शीवाद देते थे। सत्य साईं बाबा को उनके भक्त भगवान की तरह पूजते हैं। पिछले दिनों बाबा के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उन्हें 28 मार्च को अस्पताल में भर्ती किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications