धोखेबाज़ थे सत्‍य साईं बाबा: तस्‍लीमा नसरीन

Satya Sai Baba
बेंगलुरू। सत्‍य साईं बाबा का रविवार की सुबह 7:40 बजे पुट्टापर्थी के सुपर स्‍पेशियालिटी अस्‍पताल में निधन हो गया। उनके निधन के बाद भी विवाद उनका साथ छोड़ने को जैसे तैयार नहीं हैं। एक तरफ जहां दुनिया भर में साईं के भक्‍त शोक में डूब गये हैं, वहीं विवादित लेखिका तस्‍लीमा नसरीन बाबा पर मरने के बाद भी आरोप लगाने से पीछे नहीं रहीं। तस्‍लीमा ने बाबा के निधन की खबर सुनने के बाद ट्विटर पर ट्वीट किया, "सत्‍य साई बाबा - भगवान थे या साधारण आदमी - उनकी मौत के साथ यह प्रश्‍न एक बार फिर उठ गया है। सही मायने में वे साधारण आदमी ही थे। उन्‍होंने जीवन भर करोड़ों लोगों के साथ धोखा किया।"

तस्‍लीमा ने अपने ट्विटर पर लिखा, "अब आप क्‍या कहेंगे? वो भी एक साधारण आदमी थे! वास्‍तव में वे साधारण आदमी ही थे... उन्‍होंने अपने भक्‍तों के साथ धोखा किया।" सत्‍य साईं की आलोचना करते हुए तस्‍लीमा ने कहा कि बाबा का दावा था कि वो भगवान हैं और उन्‍हें पता है कि वो 94 वर्ष की आयु में 2020 में मरेंगे। तस्‍लीमा ने ट्वीट किया, "चाहे जितने भी अच्‍छे काम उन्‍होंने किये हों, लेकिन जिस प्रकार उन्‍होंने लोगों को बेवकूफ बनाया और लोगों का शोषण किया उसकी भरपाई नहीं हो सकती।"

तस्‍लीमा ही अकेली नहीं हैं, जिन्‍होंने बाबा की आलोचना की है। उनके अलावा कई लोगों ने ट्वीट किया। ट्वीपल ने ट्वीट किया, " बाबा तो 94 की उम्र में मरने वाले थे, अभी कैसे उनकी मौत हो गई। लोगों के लिए यह सबक है कि वो कोई भगवान नहीं थे, वो भी इंसान थे।"

खैर जो भी हो, तमाम विवादों के बाद भी बाबा के प्रति लोगों में श्रद्धा कम नहीं हैं, फिर चाहे वो अमिताभ बच्‍चन हों, सुनली गावास्‍कर या फिर सचिन तेंदुलकर। उनके जैसे हजारों लोग हैं, जिनकी आंखें बाबा की मृत्‍यु के बाद से नम हैं। इसका साक्षात उदाहरण पुट्टापर्थी में देखने को मिल रहा है, जहां बाबा के हजरों भक्‍तों का सैलाब उमड़ पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+