शांति भूषण के नाम पर चुप्पी साध गए मुलायम

श्री यादव ने उनकी और जन लोकपाल विधेयक का मसौदा तैयार करने के लिए गठित संयुक्त समिति के सह अध्यक्ष शांति भूषण तथा सपा से निष्कासित नेता अमर सिंह के बीच कथित बातचीत की सीडी पर अपना पक्ष स्पष्ट करने के बारे में पूछे जाने पर कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, इस मुद्दे पर बोलने वाले बहुत लोग हैं, लेकिन हम इस बारे में कुछ नहीं बोलेंगे।
वहीं इस सवाल पर कि अमर सिंह सीडी प्रकरण में उनका नाम ले रहे हैं, यादव ने कहा कोई हमारा नाम ले, हमें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा ''हमें जब किसी का नाम लेना होगा तो ले लेंगे, नहीं लेना होगा तो नहीं लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications