मुलायम का दावा- अपराधियों को नहीं दिया टिकट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची में भले ही कई अपराधी पृष्ठभूमि से जुड़े नाम हो, लेकिन पार्टी सुप्रीमों मुलायम सिंह का दावा है कि उनकी पार्टी ने स्वच्छ छवि वालों को ही टिकट दिया है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी ही राष्ट्रहित की राजनीति करती है बाकी अन्य दल स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं।

श्री यादव ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनावों में काम करें क्योंकि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ही किसानों, गरीबों, पिछड़ों और अल्पसंख्‍यकों का भला हो सकता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा उम्‍मीदवारों के टिकट के बंटवारे में किसी तरह का पक्षपात नहीं हुआ है। स्वच्छ छवि वाले लोगों को वरीयता दी गई है और महिलाओं को भी समुचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा तथा किसी अपराधी के लिए पार्टी में कोई जगह नही है।

श्री यादव ने कहा कि मतदाता इस बार सपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाना चाहते हैं, क्योंकि वे भ्रष्‍टाचार में आकंठ डूबी बसपा सरकार से डूब चुके है। उन्होंने कहा कि बसपा ने लूट और भ्रष्‍टाचार का रिकार्ड कायम कर दिया है और इस सरकार मे किसी की सुनवाई नहीं है तथा किसान, गरीब की हालत सबसे बुरी है।

श्री यादव ने चेतावनी दी कि अपने शासन के अंतिम साल में बसपा सरकार फर्जी घोषणाएं कर जन साधारण को भ्रम में डालने का प्रयास कर रही है इससे कार्यकर्ताओं को सावधान रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बसपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और उसने अपने शासन में केवल पार्कों, स्मारकों और पत्थर की प्रतिमा लगाने तथा इनकी सुरक्षा में करोड़ों रुपए खर्च कर दिए। मगर आम आदमी की चिन्ता नहीं की। उन्होंने दावा किया कि बसपा के आधा दर्जन विधायक तो हत्या, बलात्कार, लूट जैसे मामलो में जेल मे बंद है। साथ ही इस सरकार में छात्र नौजवान, वकील और शिक्षक सभी का उत्पीडऩ हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+