कानपुर में मायावती के घोटालों के शतक की प्रदर्शनी

प्रदर्शनी का उदघाटन करने आए भाजपा सचिव व पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने कहा कि प्रदेश में कानून अंधा हो चुका है। जनता अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है और सरकारी तंत्र अपनी जेबे भरने में व्यस्त है।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा कानपुर में लगायी गयी प्रदर्शन में पुस्तक के अंशों को प्रमुखता के साथ उजागर किया गया है। भाजपा के सचिव श्री सोमैया ने कहा कि प्रदर्शनी की हकीकत को राज्य की जनता की सहज समझ के लिए इसे गांव गांव पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी राज्य में कम से कम पांच सौ स्थानों पर जनता के लिए आयोजित की जायेगी।
उनका कहना है कि मासूम जनता को भी समझ में आना चाहिए कि प्रदेश सत्ता पर काबिज होने वाली सरकार किस प्रकार जनता के विश्वास का गला घोंट रही है। उन्होंने कहा कि 12 जून को सभी घोटालों का सिलसिलेवार आरोप पत्र तैयार करके राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को दिया जायेगा। भाजपा ने सरकार के भ्रष्टाचार पर आधारित सात मिनट की एक लघु फिल्म तैयार की है जो एक मई को जारी की जाएगी। कानपुर के बाद यह प्रदर्शन लखनऊ में भी लगेगी जिसका उदघाटन 25 अप्रैल को भाजपा महासचिव रवि शंकर प्रसाद लखनऊ में करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications