वेश्‍या से की ममता बनर्जी की तुलना, बवाल

Mamata Banerjee
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बह रही चुनावी बयार में नेता ऐसे मदमस्‍त हो गये हैं कि उन्‍हें अच्‍छे बुरे का खयाल तक नहीं। जी हां बंगाल के एक सांसद ने अपनी सारी गरिमा को ताक पर रखते हुए देश की केंद्रीय रेल मंत्री व तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी की तुलना वेश्‍या से कर डाली। उनके बयान की चिंगारी पूरे राज्‍य में फैल गई, बवाल हुआ और तब जाकर नेता ने ममता से माफी मांगी।

यह ड्रामा शनिवार की शाम एक चुनावी सभा से शुरू हुआ और रविवार को सांसद के बयान से खत्‍म हुआ। सभा में कम्‍युनिस्‍ट पार्टी से सांसद अनिल बसु ने ममता बनर्जी की तुलना वेश्‍या से करते हुए कहा, "उनके पास पैसा कहां से आता है? आखिर किस भतार से उन्‍हें तृणमूल कांग्रेस के चुनाव फंड में 24 करोड़ रुपये मिले? सोनागाछी की वेश्‍याएं भी मालदार ग्राहक मिल जाने के बाद छोटे ग्राहकों पर नजर नहीं डालतीं। तृणमूल का चुनावी खर्च अमेरिका से आ रहा है, सो अब वह देश के छोटे ग्राहकों में दिलचस्‍पी नहीं ले रही है।"

इतना कहना नहीं था कि राजनीतिक गलियारे में बवाल हो गया। मुख्‍यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य भी नेता पर बिफर पड़े। मुख्‍यमंत्री ने अनिल बसु को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि यक कृत्‍य क्षमा करने योग्‍य नहीं है। भविष्‍य में अगर वो ऐसा करेंगे, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्शी, नेता पार्थ चटर्जी और सांसद कल्याण बनर्जी अनिल बसु को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग कर डाली। साथ ही उस सभा की वीडियो क्लिपिंग्‍स चुनाव आयोग को सौंप दीं।

तमाम बवाल के बाद रविवार की सुबह अनिल बसु ने लिखित माफी मांगी। तब जाकर यह बवाल शांत हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+