शाही शादी में नहीं बुलाया गया ओबामा को!

जरा सोचिए इस सूची में फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बैकहम, विक्टोरिया बेकहम, संगीत कार एल्टन जॉन और कई अन्य शामिल हैं। यही नहीं प्रधान मंत्री डेविड कैमरून और उनकी पत्नी समांथा कैमरून को भी शामिल किया गया है।
यह कहना मुश्किल होगा कि ओबामा को ब्रिटेन के शाही परिवार ने जान बूझकर नहीं बुलाया, क्योंकि हो सकता है दो हजार लोगों की सूची बनाते समय उनके ध्यान से उतर गया हो। जबकि ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने हाल ही में रॉयल वेडिंग में जाने की इच्छा जताई थी। शाही शादी में नहीं बुलाये जाने के बावजूद ओबामा ब्रिटेन के दौरे पर मई में जाएंगे।
खैर शादी को अभी पांच दिन हैं, हो सकता है कोई अतिथियों की अगली सूची बनाई जाये और उसमें ओबामा को शामिल किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications