अमर सिंह से तालमेल नहीं करेंगें राजा बुंदेला

Amar Singh
लखनऊ। बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास में सहयोग की आस ढूढूने प्रदेश आए बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष राजा बुंदेला ने चुनाव मैदान में अकेले ही उतरने की ठानी है। हालांकि उनकी काफी समय से यही मांग रही है कि पूर्वांचल का गठन किया जाये। अब अमर सिंह भी इस मांग को लेकर मैदान में हैं, लेकिन राजा बुंदेला ने अमर के साथ कोई तालमेल नहीं करना चाहते हैं।

बुंदेला ने कहा 'मैं पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग कर रहा हूं और अमर सिंह अलग पूर्वांचल राज्य की। एक तरह से हम दोनों के उद्देश्यों में समानता नजर आती है लेकिन अमर सिंह बुंदेलखंड का सबसे ज्यादा नुकसान करने वाली समाजवादी पार्टी के नेता रहे हैं और बुंदेलखंड की जनता के मन में अमर सिंह की छवि सपा नेता की ही है, इसलिए विधानसभा चुनाव में हम उनसे दूरी बनाए रखेंगे।

गौरतलब है कि पृथक पूर्वांचल राज्य के गठन की मांग के प्रति समर्थन जुटाने के लिए हाल में अंचल के विभिन्‍न क्षेत्रों की यात्रा करने वाले अमर सिंह ने अलग बुंदेलखंड राज्य के गठन में राजा बुंदेला की मदद करने का ऐलान किया था। बुंदेला ने कहा कि वह अपनी पार्टी के पंजीकरण के लिए चुनाव आयोग में आवेदन दे चुके हैं और इस महीने के अंत में अपनी पार्टी के नाम का ऐलान कर देंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और भाजपा समेत सभी अन्य पार्टियों ने बुंदेलखंड की घोर उपेक्षा की है लिहाजा वह आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी दल से कोई समझौता नहीं करेंगे। खुद चुनाव नहीं लडऩे का इरादा जाहिर करते हुए बुंदेला ने कहा ''हमारी पार्टी बुंदेलखंड क्षेत्र की 37 सीटों पर प्रत्याशी खड़े करेगी और अगला चुनाव अलग बुंदेलखंड राज्य के मुद्दे पर ही लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा 'हम इस चुनाव को जनता के सामने जनमत संग्रह के तौर पर रखेंगे। हम उपेक्षा से त्रस्त इस क्षेत्र की जनता के सामने इस चुनाव को बदलाव के मौके के तौर पर पेश करेंगे। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने चुनाव के टिकट के वितरण के लिए एक फार्मूला तैयार किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसी बाहरी उम्‍मीदवार को टिकट नहीं देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+