उत्‍तर प्रदेश के बैंक में करोड़ों के नोट चट कर गई दीमक

State Bank of India SBI
लखनऊ। प्रदेश के बाराबंकी जिले में बैंक के स्ट्रांग रूम में रखे नोटों में दीमक लगने का मामले ने बैंक अधिकारियों की नींद हराम कर दी। बाराबंकी जिले के फतेहपुर की स्टेट बैंक आफ इण्डिया शाखा के स्ट्रांगरुम में रखे करोड़ों रूपये नोटों को दीमक चट कर गयी। बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों की इस बात को बैंक के आला अधिकारी गले नहीं उतार पा रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच कराने की तैयारी हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि इसमें कोई बड़ी साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता है।

घटना का लेकर बैंक प्रबन्धन तक सभी हैरान हैं कितने नोटों को दीमक खा गयी है इसकी सटीक जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन बैंक सूत्रों की मानें तो यह संख्‍या करोड़ों में हो सकती है। बहरहाल यह एक घोर लापरवाही मानी जारी है। बैंक के आला अधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन कर रहे हैं। वहीं बैंक के शाखा प्रबन्धक ने यह माना कि स्ट्रांगरुम में रखे करोड़ों रुपए में से कुछ को दीमक ने खा लिया। अभी तक इस बात की भी पुष्टि नहीं हो सकी है कि कितने नोटों को दीमक ने खाया है, पर अनुमानित तौर पर यह संख्‍या करोड़ों क आसपास है।

बैंक अधिकारियों का कहना है कि नोटों की संख्‍या कितनी है इसकी सही संख्‍या रिजर्व बैंक ही बता पायेगा। उनका कहना था कि अभी दीमक द्वारा खाये नोटों की गिनती नहीं हुई है। एक ओर जहां इस घटना ने बैंक अधिकारियों को परेशान कर रखा है वहीं दूसरी आेर कुछ लोगों को इसमें बड़ी साजिश नजर आ रही है। ऐसे लोगों का मानना है कि सट्रांगरुम की जांच समय समय पर की जाती है ऐसे में नोटों में दीमक लगने का पता चल जाना चाहिए था। इन लोगों का कहना है कि इसमें कोई साजिश भी हो सकती है। फिलहाल हकीकत क्या है यह गहन पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा, लेकिन सरसरी तौर पर यह बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों की लापरवाही ही मानी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+