भाजपा के गुब्बारे से घायल हुए दो दर्जन पार्टी कार्यकर्ता

हादसा अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में हुआ जहां कार्यकर्ता आजाद की मूर्ति के माल्यार्पण के बाद गुब्बारे फोडऩे का प्रयास कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि पार्टी कार्यकर्ता गुब्बारे को लेकर बेनियाबाग में आयोजित भाजपा की महासंग्राम रैली में हिस्सा लेने जा रहे थे।
कार्यकर्ता आजाद पार्क के पास रूके थे और शहीद चन्द्रशेखर आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद खुशी में गुब्बारे को फोडऩे का प्रयास करने लगे। इसी बीच किसी की बीड़ी या सिगरेट से गुब्बारे मे आग लग गयी। आग तेजी से चारों ओर फैल गयी। आग की वजह से वहां मौजूद दो दर्जन कार्यकर्ता बुरी तरह से झुलस गए। घायलों को मंडलीय कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications