सोनभद्र: छात्रा के ट्रक से कुचले जाने पर भीड़ ने किया हंगामा

घटना शक्तिनगर कस्बे की है जहां स्थानीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा शीना स्कूल जाने के दौरान रास्ते में आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। शीना की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। नाराज भीड़ ने सार्वजनिक सम्पत्ति को भी अपना निशाना बनाया। हालात को काबू में करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस पर भीड़ ने पथराव कर किया।
शक्तिनगर थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल हालात पूरी तरह से काबू में लेकिन तनावपूर्ण हैं। इसके मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। चौहान ने बताया कि घटना के बाद मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications