हीरो बनने के लिए भ्रष्टा्चार के खिलाफ हल्ला नहीं मचाता : राहुल गांधी
जिसके बाद से तिलमिलाये राहुल गांधी ने करारा जवाब देते हुए कहा है कि आम आदमी की तरह वो भी भ्रष्ट्राचार के खिलाफ हैं, वो भी आम लोगों की तरह इस लड़ाई में शामिल हैं और भ्रष्ट्राचार को पूरी तरह से मिटाने में लगे हैं, लेकिन उन्हें हीरो नहीं बनना है इसलिए वो हल्ला नहीं मचाते है।
अय्यर को जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि सही सोच रखने वाले ज्यादातर देशवासियों की तरह मैं भी वैसा ही महसूस करता हूं जैसा आप करते हैं। अपना काफी समय मैं इस सड़े हुए सिस्टम को सुधारने की कोशिश में, इसे बेहतर बनाने के तरीके से सोचने में लगाता हूं। फर्क यह है कि आपकी तरह मैं शिकायतें करके या पत्र लिखकर मुक्त नहीं हो सकता। मैं चीजों को सचमुच बदलने की कोशिशों में जुटा हूं जो समय-समय पर अपनी भावनाएं प्रकट कर देने के मुकाबले ज्यादा कठिन है।
आपको बता दें कि अन्ना प्रकरण पर अय्यर ने राहुल के ऊपर उदासीनता का आरोप लगाया था। राहुल ने अपने जवाब में कहा है कि मुझे पता है कि गांधी का भारत और नेहरू का भारत कैसा होगा? उसी को बनाने में जुटा हुं, आपकी तरह शिकायत करके या आरोप मढ़ कर सिस्टम को सुधारा नहीं जा सकता है। और जहां तक मेरे हीरो बनने की बात है, मुझे उसमें कोई दिलचस्पी नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications