मंत्रिमंडल में फेरबदल अभी नहीं: प्रधानमंत्री

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने जनवरी में अपने कैबिनेट में मामूली फेरबदल किया था, लेकिन आश्वस्त किया था कि बजट सत्र के 25 मार्च के समापन के बाद बड़े पैमाने पर फेरबदल होगा। प्रधानमंत्री चीन और कजाकिस्तान के पांच दिवसीय दौरे के बाद स्वदेश लौटने के दौरान यह बातें कहीं।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री अपनी पांच दिनों की चीन और कजाकिस्तान की विदेश यात्रा पर थे। चीन के सान्या शहर में आयोजित ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के तीसरे सम्मेलन में उन्होंने शिरकत की और इन देशों के नेताओं के साथ उन्होंने द्विपक्षीय बैठकें कीं।
चीन की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री शुक्रवार को कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना पहुंचे। दोनों देशों के बीच सात महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हुए।












Click it and Unblock the Notifications