भारत पाक के बीच सामान्य रिश्ते मेरे लिए बड़ी उपलब्धि होगी: मनमोहन सिंह

उन्होंने कहा, "अगर मैं भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते को सामान्य बनाने में कामयाब हो सका जैसा कि दो सामान्य देशों के बीच स्थितियां होनी चाहिए तो मैं समझूंगा कि मैंने बेहतर काम किए।"पिछले ही महीने मनमोहन सिंह ने पाकिस्तानी के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को मोहाली में भारत पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल का मैच देखने के लिए आमंत्रित किया था। माना जाता है कि उन्होंने दोनों देशों के बीच रिश्तों को सामान्य बनाने के मकसद से यह कूटनीतिक कदम उठाया था।
गौरतलब है कि 26/11 के मुम्बई हमलों के बाद से भारत ने पाकिस्तान के साथ शांति वार्ता स्थगित कर दी थी। भारत का कहना है कि पाकिस्तानी आतंकवादी मुंबई हमलों के लिए जिम्मेदार हैं। प्रधानमंत्री अपनी पांच दिनों की विदेश यात्रा पर चीन और कजाकिस्तान गए थे। चीन के सान्या शहर में आयोजित ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के तीसरे सम्मेलन में उन्होंने शिरकत की और इन देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। चीन की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री शुक्रवार को कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना पहुंचे। दोनों देशों क बीच सात महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।












Click it and Unblock the Notifications