काले धन के मुख्य आरोपी हसन अली से जुड़े यूपी के तार

लखनऊ। देश के लिए विष बना काले धन का मुख्य जनक कौन है इससा पता तो राम जाने कब लगेगा लेकिन रोज इस मामले की तफ्तीश करने वाले नये नामों को उजागर करके लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं कि क्या वाकई में देश के रसूखदार लोगों की आंखो में धूल झोंक रहे हैं। इस प्रकरण में ताजा नाम आया है, उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के मुख्य सूचना सचिव विजय शंकर पांडे का। जिनके संबध हसन अली से बताये जा रहे हैं।

आपको बता दें कि हसन अली पर 35,000 करोड़ रुपये के कर चोरी का आरोप है। फिलहाल वह इस समय जेल में बंद है। विजय शंकर पांडे के बारे में कहा जा रहा है कि वो अमलेंदु पांडे के बेहद करीब है जो कि हसन अली का दाहिना हाथ माना जाता है। अमलेंदु पांडे का कथित तौर पर हसन अली से सम्बंध होने के कारण वह प्रवर्तन निदेशालय की जांच के घेरे में हैं।

आपको बता दें कि पांडे 1979 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। उनसे सचिवालय प्रशासन के मुख्य सचिव और राज्य के खाद्य और दवा प्राधिकरण की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी ले ली गई है। प्रवर्तन निदेशालय को दिए गए अपने रिकार्डे संदेश में अमलेंदु पांडे ने साफ तौर पर अपना सम्बंध विजय शंकर पांडे के साथ होने की बात स्वीकार की है।

अभी खबर आ रही है कि प्रवतर्न निदेशालय यानी ईडी विजय शंकर को कभी भी और किसी भी वक्त पूछताछ के लिए बुला सकती है। फिलहाल मायावती ने विजय शंकार का नाम काले धन के मामले में आने पर उन्हें पद से हटा दिया गया है। ये भी हो सकता है कि ईडी विजय शंकर को सम्मन भी जारी कर दें।

एक टीवी न्यूज चैनल के मुताबिक ईडी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि विजय शंकर पांडे का नाम आने के बाद उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री के दफ्तर से जांच में बाधा डालने की भरसक कोशिश की जा रही है। जबकि कैबिनेट सेक्रेटरी शशांक शेखर ने कहा कि विजय का पर्सनल मामला है इस बात से राज्य सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा पांडे को प्रमुख सचिव पद से हटाकर पांडे को राजस्व बोर्ड का सदस्य बना दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+