दिल्ली मेट्रो से खुश हैं 90 फीसदी यात्री

सर्वेक्षण के मुताबिक कुल 89 फीसदी यात्रियों ने मेट्रो सेवा को 'उत्कृष्ट' और 'अच्छा' बताया। करीब 50 फीसदी ग्राहकों ने मेट्रो सेवा को 'बुहत अच्छा' कहा और 31 फीसदी ने इसे 'अच्छा' बताया। डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि यह सर्वेक्षण मार्च में आयोजित किया गया। इसमें 33,987 यात्रियों ने हिस्सा लिया जो मेट्रो से रोजाना यात्रा करने वालों के दो फीसदी हैं।
सव्रेक्षण के मुताबिक मेट्रो रेलगाड़ियों के समय पालन के मामले में 93 फीसदी यात्री संतुष्ट हैं। 47 फीसदी ग्राहकों ने वक्त की पाबंदी की कसौटी पर इस सेवा को 'अच्छा' कहा। हालांकि छह प्रतिशत लोगों ने इसमें और 'सुधार' की जरूरत बताई। मेट्रो स्टेशनों की साफ-सफाई के मामले में 47 प्रतिशत यात्रियों ने 'अच्छा' बताया जबकि 38 प्रतिशत लोगों ने इसे 'उत्कृष्ट' करार दिया। तकरीबन 41 फीसदी लोगों रेलगाड़ी की सफाई को 'उत्कृष्ट' कहा जबकि 47 प्रतिशत ग्रहकों ने इसे 'अच्छा' कहा।












Click it and Unblock the Notifications