पंचायत चुनाव के महिला प्रत्याशी की आतंकवादियों ने की गोली मारकर हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात कुपवाड़ा में पखेरपोरा इलाके के चरार-ए-शरीफ में आतंकवादियों ने हसीना बेगम (40) की गोली मार कर हत्या कर दी। कश्मीर में 16 चरणों में होने जा रहे पंचायती चुनाव के लिए 13 अप्रैल को पहले चरण का मतदान हुआ है। चुनाव के दौरान यह पहली राजनीतिक हत्या है। इसीना बेगम पंच पद की प्रत्याशी थी और उनका चुनाव 21 अप्रैल को होना था। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
यहां पर पंचायत चुनाव दलगत राजनीति के आधार पर हो रहा है और बेगम विपक्षी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की उम्मीदवार थीं। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की देर रात आतंकवादी बेगम के घर में घुस आये और उन्हें अपने साथ चलने को कहा। बेगम द्वारा विरोध करने पर आतंकवादियों ने बिल्कुल नजदीक से उन्हें गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications