2जी स्पेक्ट्रम: राडिया के आरोपों पर शरद पवार जामे से बाहर
मुंबई।
शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने एक बार फिर नीरा राडिया के आरोपों का पुरजोर खंडन किया। उन्हेने डीबी रियल्टी कंपनी से अपने संबंध ना होने की बात काफी जोर देकर कही। नीरा राडिया ने बुधवार को सीबीआई के सामने पवार पर डीबी रिएलिटी का मालिक होने का आरोप लगाया था। id="toptextpromo">हालांकि
उन्होने उस समय भी यही कहा था कि इस बात के सबूत नहीं है और शुक्रवार को वो फिर अपनी बात से पलटती नजर आईं। मालूम हो कि डीबी रिएलिटी ग्रुप की स्वान टेलीकॉम कंपनी 2 जी घोटाले में पूरी तरह से शक के घेरे में है। पवार ने राडिया के आरोपों को निराधार और कोरी बकवास बताया है। पवार तो राडिया पर एकबारगी अपना आपा ही खो बैठे। शोलापुर जिले के पंढरपुर कस्बे में उन्होने राडिया के आरोपों से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए वो जामे से बाहर हो गए। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इसके
अलावा शरद पवार ने अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन पर उनका नाम लिए बिना टिप्पणी की कि लोग उन्ही आम के पेड़ों पर पत्थर फेंकते हैं जो मीठे आम देते हैं। शरद पवार महंगाई और खेती से जुड़ी समस्याओं पर पूरी तरह से सेफ साइड लेते हुए दिखाई दिए।











Click it and Unblock the Notifications