उत्तर प्रदेश: मामा ने भांजे को गोली मारी, गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनवरगंज थाने के दलेलपुरवा निवासी मेराज की पत्नी फरीदा बेगम ने काफी समय पहले अपने भाई मोहम्मद इदरीस उर्फ बब्लू को एक लाख रुपये उधार दिये थे। उन्होंने बताया कि पैसे वापस मांगने पर वह टालता रहा। इधर उनकी बेटी की शादी तय हो गई। उन्होंने शादी का वास्ता देकर जब पैसों की मांग की तो गुरुवार की सुबह इस बात को लेकर झगड़ा हो गया।
शाम पांच बजे बब्लू पिस्टल लेकर घर पहुंचा और फरीदा से मारपीट कर पिस्टल से फायर कर दिया। मां को पिटता देख बेटा करीम पहुंचा तो बब्लू ने उसपर भी फायर कर दिया। गोली पैर में लगने से वह गिर पड़ा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बब्लू को घेराबंदी करके दबोच लिया। मालूम हो कि बबलू पर अनवरगंज थाने में हत्या समेत आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।












Click it and Unblock the Notifications