इंफोसिस: 30 अप्रैल को नारायणमूर्ति के उत्तराधिकारी का चयन

नारायणमूर्ति का उत्तराधिकारी चुनने का निर्णय निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया। यह बैठक पिछले वित्त वर्ष (2010-11) के कम्पनी के वित्तीय परिणामों को अंतिम रूप देने के लिए बुलाई गई थी। निदेशक मंडल ने कम्पनी के निदेशक टी.वी.मोहनदास पाई का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया। पाई का इस्तीफा 11 जून से प्रभावी होगा। कम्पनी की वार्षिक आमसभा (एजीएम) भी उसी दिन बुलाई गई है।
इस बीच कम्पनी के सह संस्थापक एवं निदेशक मंडल के सदस्य के.दिनेश ने भी कम्पनी से इस्तीफा दे दिया और पुनर्नियुक्ति स्वीकार करने से इंकार कर दिया। कम्पनी ने माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के पूर्व अध्यक्ष रवि वेंकटेशन को निदेशक मंडल में अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications