फारुख को अस्पताल से मिली छुट्टी, बोले 'अभी तो मैं जवान हूं'

फारुख अब्दुल्ला, जम्मू एवं कश्मीर के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके 73 वर्षीय फारुख ने मजाकिया लहजे में कहा, "अभी तो मैं जवान हूं।" फारुख ने कहा, "कुछ तकलीफ थी। मुझे उल्टी हुई जिसकी वजह से मुझे अस्पताल ले जाया गया। अब मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं, लेकिन चिकित्सकों ने दिल्ली न लौटने की सलाह दी है।"
इससे पहले नई दिल्ली से जम्मू पहुंचे फारुख ने बैचेनी की शिकायत की और उसके बाद उन्हें उल्टी होने लगी। उन्हें तुरंत गांधी नगर अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल की चिकित्साधिकारी मधु खुल्लर ने उसके फौरन बाद बताया कि उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया गया जा रहा है और उनकी जांच की जा रही है। ऐसा लगता है कि निर्जलीकरण की वजह से ऐसा हुआ है।
फारुख केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद के नजदीकी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। उनका हाल जानने आजाद भी अस्पताल गए। फारुख अब्दुल्ला के पुत्र और राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ पिता का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications