नोएडा: 7 महिनों से घर में कैद रहने वाली दो बहनों में से एक की मौत

Uttar Pradesh
नोएडा। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा की दो बहनों ने छोटे भाई की जिंदगी बनाने के लिए अपनी खुशियां कुर्बान कर दी। बड़ी बहन ने शादी के सात फेरे तक नहीं लिए। लेकिन उसी भाई के घर छोड़कर जाने के बाद दोनों बहनें भावनात्मक रूप से इतनी टूट गईं कि खुद को तिल-तिल मरने के लिए घर में कैद कर लिया। सामजिक संगठनों ने पुलिस की मदद से दोनों बहनों को मंगलवार को बाहर निकाला और इलाज के लिये कैलाश अस्‍पताल में भर्ती कराया। गौरतलब है कि बड़ी बहन अनुराधा की आज सुबह मौत हो गई।

इस तरह का हृदय विदारक और सनसनीखेज मामला मंगलवार को प्रकाश में आया था। बड़ी बहन का नाम अनुराधा और छोटी का नाम सोनाली है। दोनों सेक्‍टर 59 स्थित एक अपार्टमेंट में फ्लैट नम्‍बर 326 में कैद थी। डाक्‍टरों ने बताया कि अनुराधा के मूंह से खून आ रहा था जिसके चलते उसे आईसीयू में स्‍थानांतरित किया गया था। तमाम कोशिशों के बावजूद भी उसके हालम में कोई सुधार नहीं हुआ और आज सुबह लगभग 8 बजे उसकी मौत हो गई। डाक्‍टरों का कहना है मौत की सही बजह पास्‍टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्‍पष्‍ट हो सकेगी।

वहीं सोनाली की भी हालत गंभीर बनी हुई है। आपको बतातें चलें कि अपने ही घर में 7 महिनों से कैद दोनों बहनों में से छोटी बहन सोनाली ने मंगलवार को बताया था कि उनपर काला जादू किया गया है। उसने बताया था कि कालू जादू के चलते ही उनके कुत्‍ते की मौत हो गई थी पहले पिता फिर मां और उसके बाद डॉगी की मौत का सदमा वह झेल नही सकी और दोनों बहनों ने खुद को काले जादू के डर से कमरे में कैद कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+