हरियाणा: छात्र ने प्यार को समझा खेल, पहुंच गया जेल

सोलह साल की ममता और उन्नीस साल का उसका प्रेमी अमर करनाल के पास नीलोखेड़ी बहुतकनीकी संस्थान में पढ़ते हैं। छात्रा नीलोखेड़ी के ही एक अरोड़ा परिवार की बेटी है । जबकि छात्र महेंद्रगढ़ में करोंटा गांव के ही अरोड़ा परिवार का बेटा है। दोनों शादी करना चाहते थे मगर घरवाले नहीं माने। लड़की पंद्रह दिन पहले यहां गुरुनानक नगर में अपने चाचा के घर आई थी। छह अप्रैल को घर छोड़कर चली गई। चाचा चाची के पांव तले जमीन खिसक गई।
लड़की के परिवार को बताया और यहां खैरपुर चौकी में रिपोर्ट भी लिखवा दी गई। जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शक्रवार शाम को उसे फतेहाबाद बस स्टैंड से पकड़ लिया।
साथ में लड़का भी था। मेडिकल कराने के बाद लड़की को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एनके सिंघल की कोर्ट में पेश किया गया। लड़की को परिवार को सौंप दिया गया। लड़के के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज की गई।












Click it and Unblock the Notifications