जंतर-मंतर पर भिड़े मीडिया और अन्ना के कार्यकर्ता

यह वाकया तब हुआ जब मीडिया कर्मी अन्ना हजारे से मुलाकात करने उनके करीब जाने की कोशिश कर रहे थे। टेलीविजन चैनलों और प्रिंट मीडिया के पत्रकार मंच के पीछे बैठे 73 वर्षीय अन्ना हजारे से बातचीत करना चाहते थे लेकिन मंच के सामने मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक दिया तब दोनों पक्षों के बीच तनातनी हुई। बाद में पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण किया।












Click it and Unblock the Notifications