अब 70 की उम्र में टाटा के गैर कार्यकारी निदेशकों करना पड़ेगा टाटा

इस फैसले के साथ ही कंपनी के कुछ बड़ी साख वाले अधिकारी मसलन टाटा स्टील के पूर्व एम डी बी मुथुरामन, टाटा मोटर्स के एम डी रविकांत और टीसीएस के पूर्व अधिकारी एस रामादुरै को कंपनी को अब 70 की उम्र में अलविदा कहना पड़ेगा। सेवानिवृत्ति की पुरानी उम्र के मुताबिक इन सभी को 8 या 9 साल और कंपनी में काम करना था।
गैर कार्यकारी निदेशक जो कि 70 की उम्र पार कर चुके हैं वो 2005 में लागू हुए फैसले के मुताबिक 75 साल की उम्र होने पर ही रिटायर होंगे। इसके साथ ही इंडियन होटल्स कंपनी के वाइस चेयरमैन आरके कृष्णाकुमार (72) टाटा संस के बोर्ड में बने रहेंगे। जेजे ईरानी जो इस साल 75 के हो जाएंगे 2011 में रिटायर होंगे। सूत्रों के मुताबिक टाटा ग्रुप में युवाओं को शामिल किए जाने के लिए टाटा ग्रुप ने ये फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications