सीएमओ हत्याकांड: एसटीएफ ने बसपा विधायक को उठाया

विधायक राम प्रकाश बाबू सिंह कुशवाहा के करीबी कहे जाते हैं तथा इन हत्या के षडय़ंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि पुलिस विभाग के आला अधिकारी इस घटना की पुष्ट नहीं कर रहे हैं।
राज्य के विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था बृजलाल ने देवरिया के बसपा विधायक को पूछताछ के लिये लखनऊ लाने के बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। सूत्र बताते हैं कि बीते दिनों मुख्यमंत्री आवास पर एमएलसी रामू द्विवेदी व सांसद धनंजय सिंह को बुलाया गया जिसके बाद कई ऐसे तथ्यों का खुलासा हुआ जिसने सरकार के होश उड़ा दिए।
प्रदेश में बन रहे नये समीकरण इस ओर इशारा कर रहे हैं कि प्रदेश सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देकर चुनाव की मांग कर ले। उधर विधायक का नाम हत्याकाण्ड में आना बताता है कि सीएमओ की हत्या के तार काफी दूर तक गए हैं और कई सफेदपोश इसमें शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications