2 जी मामले की रोज सुनवाई का आदेश देगा सुप्रीम कोर्ट

कोर्ट ने कहा वो विशेष पब्लिक प्रोसिक्यूटर के तौर पर वरिष्ठ वकील यू यू ललित की नियुक्ति के लिए एक आदेश भी देगा। न्यायाधीश जी. एस. सिंघवी और ए. के. गांगुली की बेंच ने कहा कि वह इस मामले में 11 अप्रैल को औपचारिक आदेश जारी करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि वह अन्य किसी अदालत में इस मामले में कोई याचिका या आवेदन स्वीकार करने की मनाही करेगा। इस मामले सें संबंधित में कोई भी अपील सीधे सुप्रीम कोर्ट में दायर की जा सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications