यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा के 200 उम्मीदवार तय
अगले दो दिनों में जिन नामों की घोषणा की जाएगी उसमें से अधिकांश ऐसे नाम होंगे जो पिछले चुनाव में जीत दर्ज करा चुके हैं या फिर उनकी हार का प्रतिशत काफी कम रहा है। सपा की केन्द्रीय संसदीय बोर्ड की दिल्ली में समाप्त हुई तीन दिवसीय बैठक में प्रदेश विधान सभा की 403 सीटों में से दो सौ उम्मीदवारी के नामों का फैसला हो गयाहै। पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में हुई बैठक में प्रदेश में चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की गयी। पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान ने बैठक में हुई चर्चाओं व फैसलों की जानकारी दी।
प्रदेश की राजनीति हलचल यह बताती है कि प्रदेश में विधान सभा चुनाव वर्ष के अन्त तक हो सकते हैं। हालांकि विधान सभा का कार्यकाल अगले वर्ष मई में समाप्त हो रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रत्याशियों का चयन विधान सभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षकों द्वारा किए गए सर्वेक्षण के आधार पर किया गया है। पिछले वर्ष पार्टी ने प्रत्याशियों से आवेदन मांगे थे तथा आवेदन पत्र का मूल्य दस हजार
रपये तय किया गया था। पांच हजार से अधिक लोगों ने विभिन्न पदों के लिए उमीदवारी के लिये आवेदन किया था।
लखनऊ से खड़ी हो सकती हैं जूही सिंह
सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं कि प्रत्याशियों के चयन में क्षेत्रीय राजनीतिक, जातिगत तथा सामाजिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा प्रत्याशियों की आर्थिक स्थिति का भी पार्टी आंकलन करेगी। सपा को 2007 के विधान सभा चुनाव में हार का सामना करने के साथ उन सीटों से हाथ धोना पड़ा था जहां कभी सपा का डंका बजता था।
पार्टी से मिल रही खबरों से पता चल रहा है कि पार्टी पूर्व मुख्य सचिव आईएएस अखंड प्रताप सिंह की बेटी जूही सिंह को लखनऊ पूर्व विधान सभा सीट से खड़ा कर सकती है। इसी प्रकार 1980 बैच के आईएएस जयशंकर मिश्र के पुत्र को भी टिकट मिलने के समीकरण बनते दिखायी दे रहा है। वरिष्ठ पार्टी नेता व इलाहाबाद से सांसद कुंवर रेवती रमण ङ्क्षसह के पुत्र व पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह भी करछना विधान सभा सीट से मिलने का इंतजार कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications