जापान में 7.4 तीव्रता का भूकम्प, सुनामी की चेतावनी वापस ली गई
टोक्यो।
11 मार्च को आए विनाशकारी भूकंप और प्रलयंकारी सुनामी से जापान अभी उबरा भी नहीं था। गुरुवार देर रात जापान के उत्तर पूर्वी मियागी प्रांत में आए 7.4 तीव्रता का भूकम्प फिर आ गया । जापान सरकार ने भूकंप के बाद इलाके में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी थी। जिसे अब वापस ले लिया गया है। इस भूकम्प से जान अथवा माल के नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है। id="toptextpromo">जापान
की समाचार एजेंसी एनएचके के मुताबिक मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए प्रशांत महासागर के मियागी के तटीय इलाकों और अन्य प्रांतों के लिए दिशानिर्देश जारी किया था। एजेंसी ने शुक्रवार सुबह सभी तरह की चेतावनी वापस ले ली। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के हवाले से बताया कि भूकम्प स्थनीय समय रात 1.32 बजे आया। जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकम्प का केंद्र जमीन के भीतर 40 किलोमीटर की गहराई पर था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>एजेंसी
ने हालांकि लोगों से थोड़े समय के लिए तटीय इलाकों की तरफ न जाने का अनुरोध किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले भूकंप और सुनामी में हुए नुकसान से देश अभी तक जूझ रहा है। भूकंप के दौरान फुकुशीमा स्थित परमाणु संयंत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से देश में परमाणु विकिरण का रिसाव लगातार हो रहा है और वहां के खाने की चीजों से लेकर पीने का पानी तक उच्च विकिरण स्तर के कारण दूषित हो चुका है।











Click it and Unblock the Notifications