'दिल्ली के पानी में सुपरबग' के शोध को भारत ने किया खारिज

हेल्थ सर्विसेज के डायरेक्टर जनरल आरके श्रीवास्तव ने कहाकि पर्यावरण में मौजूद NDM-1 जीन के कारण ये बैक्टीरिया पनपता है, इस विषय में अभी तक कोई प्रामाणिक अध्ययन नहीं किया गया है। सुपरबग की रिपोर्ट ब्रिटिश जर्नल लैंसेट में प्रकाशित हुई है। शोध कर्ता के मुताबिक उपरोक्त जीन बैक्टीरिया को इतना प्रभावकार बना देताहै कि उस पर लगभग सभी एंटीबायोटिक का असर खत्म हो जाता है।
इस सुपरबग को दिल्ली के पेय जल से लेकर, सीवर के गंदे पानी तक में पाया गया है। इस सुपरबग से न्यूमोनिया से लेकर कालरा तक होने का खतरा होता है। श्रीवास्तव ने जर्नल की रिपोर्ट को अप्रमाणिक और अवैज्ञानिक कहा है। उन्होने कहाकि ये बारत की राजधानी दिल्ली के खिलाफ किया जा रहा दुष्प्रचार भर है, इन दावों में कोई भी सच्चाई नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications