आज भी हरा है मुंबई का जख्म, याद आते हैं आसूं : निरूपमा रॉव

निरूपमा ने कहा कि पाकिस्तान को इस हमले के दोषियों के खिलाफ पूरी गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस हमले के अभियुक्तों की आवाज के नमूने भारत को उपलब्ध कराये जाने चाहिए। आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के वाणिज्य सचिव आगामी 27 और 28 अप्रेल को इस्लामाबाद में बातचीत करेंगें। विदेश सचिव निरूपमा राव ने कहा कि भारतीय वाणिज्य सचिव राहुल कुमार और पाकिस्तान के वाणिज्य सचिव जफर महमूद के बीच वार्ता अप्रैल के अंतिम सप्ताह में होगी।
इसके अलावा निरूपमा ने ये कह कर सबको चौंका दिया कि भारत सरकार को अपनी क्रिकेट टीम को पाकिस्तान भेजने में कोई आपत्ति नहीं हैं। जहां विश्व की टीमें पाकिस्तान सुरक्षा कारणों से नहीं जाना चाहती है वहीं निरूपमा का ये बयान वाकई में चौंकाने वाला है। और तो और रॉव ने ये भी कहा कि क्रिकेट भारत-पाक के रिश्तों को करीब और मजबूत भी बना सकता है।
लेकिन विदेश सचिव ने कहा कि खिलाडियों की सुरक्षा का मुद्दा काफी महत्वपूर्ण है। हम इसे अनदेखा नहीं कर सकते। हम जब भी भारतीय टीमों को पाकिस्तान भेजने के बारे में विचार करते हैं तो उनकी सुरक्षा की भी गारंटी चाहते हैं। लेकिन हमारा मानना है कि इन परिस्थितियों में क्रिकेट कभी कभी डिप्लोमेसी का अच्छा साधन हो सकता है। गौरतलब है कि श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकी हमले के बाद कई देशों की टीमों ने पाकिस्तान जाकर क्रिकेट खेलने से इनकार कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications