उत्तर प्रदेश: सरकार ने प्रतिबंधित किया कुट्टु का आटा

मंगलवार को नवरात्र के मौके पर कुट्टु के आटे के सेवन से एनसीआर इलाके में लगभग 600 लोग बीमार पड़ गए थे। इसमें से लगभग 100 लोगों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल्ली में कुट्टु का आटा खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग से एक व्यक्ति की मौत होने के बाद सरकार हरकत में आई।
टाईम्स ऑफ इंडिया के अनुसार नवारात्रों पर मुख्य आहार के तौर पर प्रचलित कुट्टु के आटे में आई मिलावट की खबरों के बाद फूड एंड ड्रग ऑथोरिटी (एफडीए) ने 18 जगहों पर छापे मारकर 629 किलोग्राम कुट्टु के आटे को नष्ट किया। इसमें दो थोक विक्रेताओं के 310 किलोग्राम कुट्टु का आटा बरामद किया गया और बाकी 300 किलो आटा 16 अगल-अगल जनरल स्टोर से जब्त किया गया।












Click it and Unblock the Notifications