अन्ना हजारे की सिब्बल से वार्ता 'सकारात्मक' पर नहीं दिया ब्यौरा

नई दिल्ली। भ्रष्टाचार के विरुद्ध दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले दो दिनों से आमरण अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से सरकार ने बात-चीत की पेशकश रखी है। इससे पहले अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक पत्र लिख कप उसमें अपनी पांच सूत्रीय बिंदुओ पर चर्चा की थी। इस पत्र में हजारे ने साफ किया था कि अभी सरकार की ओर से उनके साथ बातचीत की कोई पेशकश नहीं रखी गई है।

इसके बाद केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल ने सरकार की ओर से क दम उठाते हुए हजार से बात-चीत के लिए उनके पांच प्रतिनिधियों को भेजने को कहा। हजारे ने अपने साथ अनशन कर रहे पांच समर्थकों का एक प्रतिनिधिमंडल कपिल सिब्बल के सात बातचीत करने के लिए भेजा। प्रतिनिधियों और सरकार के बीच बातचीत हुई। गुरुवार की सुबह हुई इस वार्ता को दोनों पक्षों ने सकारात्मक बताया है।

अन्ना हजारे ने अपने प्रतिनिधिमंडल में सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश और सूचना अधिकार कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल को भी भेजा था। उल्लेखनीय है कि , ये दोनों मुखर सामाजिक कार्यकर्ता हैं। स्वामी अग्निवेश ने सरकार के साथ नक्सलियों को वार्ता के लिए तैयार करने में अग्रणी भूमिका निभाई थी जबकि अरविंद केजरीवाल सूचना के अधिकार को पाने और उसका इस्तेमाल करने के लिए मशहूर हैं।

बातचीत के बाद सिब्बल ने कहा कि वह चाहते हैं कि अन्ना हजारे जल्द से जल्द अनशन खत्म करें, लेकिन उन्होंने बातचीत के बारे कोई विस्तृत जानकारी देने से इंकार किया। वहीं स्वामी अग्निवेश ने भी कहा कि बातचीत सही दिशा में बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वे अन्ना हजारे से चर्चा करने के बाद दोपहर 1.30 बजे एक बार फिर सिब्बल से मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+