दिल्ली: करोड़ों की हिरोइन के साथ दो विदेशी तस्कर गिरफ्तार
दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी में नशे के कारोबार से जुड़े अंतराष्ट्रीय रैकेट के दो सदस्यों को नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, द्वारका के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलो 660 ग्राम हिरोईन बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि अर्न्तराष्ट्रीय मार्केट में हिरोइन की कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये बतायी जा रही है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों में एक अफागानी तो दूसरा नाइजीरियन है। नशे के सौदागरों की खास बात यह थी कि वह अलग अलग तरीकों से मौत की दवा बेचने का कारोबार करते थे। id="toptextpromo">नाइजीरिया
के रहने वाला अभियुक्त अपने पैर में प्लास्टर बांधकर उसी में हेरोइन छिपाकर लाता था। स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त अरुण कंपानी ने बताया कि एसीपी एलएन रॉव की टीम में शामिल इंस्पेक्टर सत्येंद्र सांगवान को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त विदेशी नागरिक नेताजी सुभाष टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट के पास आने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर दबिश देकर दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इनकी
पहचान अफगानिस्तान निवासी मोहम्मद सरवर व नाईजीरिया निवासी एमेका पाउल के रूप में की गई। मोहम्मद सरवर के पास से 860 व एमेका के पास से 800 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। सरवर इलाज कराने के बहाने भारत आता था और अपने में पैर बंधे प्लास्टर में हेरोइन छिपा लेता था। सरवर ने यह भी खुलासा किया कि वह यह हेरोइन कंधार (अफगानिस्तान) से लेकर आया था और वह अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया हाजी जीया के गिरोह का सदस्य है।











Click it and Unblock the Notifications