साईं बाबा की बेहिसाब संपत्ति पर कब्जा करने की फिराक में आंध्रा सरकार

सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि आंध्र प्रदेश सरकार साईं बाबा की राज्य के अनंतपुर जिमले में मौजूद संपत्ति को जब्त करने की योजना बना रही है। ये खबर सुन कर उनके श्रद्धालुओं को गहरा धक्का लगा है और वे बेहद आक्रोशित हैं। हालांकि बुधवार को डॉक्टर्स ने उनकी हालत में सुधार की खबर दी थी लेकिन अभी भी उनकी स्थिति गंभीर है और वह वेंटिलेटर पर ही हैं।
सत्य साईं बाबा की ट्रस्ट के नाम पर राज्य में हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति है। फिलहाल राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एल वी सुब्रमण्यम को राज्य के वित्तीय विभाग का मुख्य सचिव बनाया है। ट्रस्ट की सारी वित्तीय व्यवस्था का प्रबंधन वही करेंगे। माना जाता है कि देश में तिरुपति के बाद साईं बाबा ट्रस्ट के पास ही सबसे ज्यादा संपत्ति है। यह संपत्ति देश और विदेश सभी जगह है, इसकी कीमत करोड़ों हजार रुपये बताई जा रही है।
ट्रस्ट के अंदर भी संपत्ति के लेकर दो पाड़ दिखाई दे रहे हैं। एक तो साईं बाबा के भतीजे रत्नाकर हैं और दूसरे ट्रस्ट के सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी के चक्रवर्ती हैं। मालूम हो कि चक्रवर्ती अनंतपुर में ट्रस्ट की स्थापना के दौरान वहां के जिलाधिकारी थे जबकि रत्नाकर ट्रस्टी में से एक हैं। उलेलेखनीय है कि ट्रस्ट के पास पूरा पुट्टापार्थी है जिसमें एक एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन भी शामिल है। पुट्टापार्थी स्थित प्रशांति निलयम में बाबा का आश्रम और परिसर वहां का मुख्य आकर्षण है।












Click it and Unblock the Notifications