उत्‍तर प्रदेश: पति की हत्‍यारिन नर्स पुलिस के शिकंजे में

Murder
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सरकारी अस्पताल में काम करने वाली एक नर्स को अपने पति की हत्या के आरोप में उसके भाई के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार दोहर गांव में हुए पारिवारिक विवाद के बाद उर्मिला ने कथित तौर पर अपने पति की हत्या कर दी थी। गत दस फरवरी को राजपाल समीप के जंगल में मृत पाया गया था।

पोस्टमार्टम में इस बात की पुष्टि हुई कि उसकी मौत गला दबाए जाने के कारण हुई थी। मामले की जांच के दौरान पता चला कि मृतक का उसकी पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। गहन पड़ताल के बाद जब पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया तो उसने कूबूल किया कि उसने अपने भाई के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।

पुलिस कर्मियों पर भारी पड़ा जश्न

किक्रेट के जीत का जश्न जहां पूरे देश में रहा वहीं यह अति जश्न तीन पुलिस कर्मियों पर भारी पड़ गया। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में गत शनिवार को भारत की क्रिकेट विश्वकप विजय के जश्न के दौरान एक लड़की के साथ अश्लील नृत्य करने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया गया है।

जिले के रामसनेहीघाट थाने में तैनात पुलिसकर्मियों महेन्द्र सिंह, दिनेश राजभर और साजिद खान ने भारत की विश्वकप विजय के बाद एक जुलूस निकाला था जिसमें उन्होंने नशे में धुत लड़की के साथ अश्लील नृत्य किया था। पुलिस विभाग के अधिकारियों के अनुसार रामसनेहीघाट थाना प्रभारी रमेश चन्द्र दुबे द्वारा की गई मामले की जांच में सिंह, राजभर और खान को दोषी पाया गया जिसके बाद उन्हें निलम्बित कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+