दिल्ली: सेक्स रैकेट सरगना सोनू पंजाबन पर मकोका दर्ज

गौरतलब हो कि महरौली पुलिस ने शुक्रवार रात को सैदुल्लाजाब में सोनू पंजाबन के साथ चार लड़कियों और चार लड़कों को गिरफ्तार किया था। पुलिस केस के मुताबिक , ये सभी लड़के - लड़कियां उसके रैकेट में शामिल हैं। आईटीपी ( देह व्यापार निरोधक कानून ) केस में पुलिस को सोनू पंजाबन का दो दिन का कस्टडी रिमांड मिला था। अब पुलिस सोनू पंजाबन का 30 दिन तक का रिमांड हासिल कर सकती है। इस केस में चार्जशीट फाइल करने के लिए भी पुलिस के पास छह महीने का वक्त होगा। हालांकि , सेक्स रैकेट पर मकोका लगाने के बारे में दिल्ली पुलिस का अनुभव कड़वा रहा है। अप्रैल 2004 में क्राइम ब्रांच ने सेक्स रैकेट में कंवलजीत को गिरफ्तार कर उस पर मकोका लगाया था।
सेक्स रैकेट में गिरफ्तार इच्छाधारी बाबा पर दर्ज मकोका केस पर अभी सुनवाई जारी है। माना जा रहा है कि मकोका केस में सोनू पंजाबन लंबे अरसे तक जेल में बंद रहेगी। आपको बताते चलें कि सोनू पंजाबन विदेशी लड़कियों को नेता, मंत्री, आईपीएस और अन्य आला अधिकारियों को उंची कीमतों पर सप्लाई करती थी। सोनू पंजाबन का मुख्य नेटवर्क उज्बेकिस्तान में था और उसके रैकेट में मॉडल, स्कूल गर्ल्स और एयर होस्टेज सेक्सवर्कर की तरह काम करती थी।
क्या है मकोका ?
मकोका का मतलब है 'महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड एक्ट'। यह एक्ट उन्हीं मुलजिमों पर लगाया जा सकता है जिनके खिलाफ पिछले दस सालों में कम से कम दो केसों में चार्ज फ्रेम किये जा चुके हों। इसके अलावा यह भी शर्त है कि वह मुलजिम पैसा कमाने के मकसद से सिंडिकेट बनाकर संगठित तरीके से क्राइम कर रहा हो।












Click it and Unblock the Notifications