एलओसी पर चीनी सैनिकों से देश की सुरक्षा को खतरा

नई दिल्ली। भारतीय सेना के एक उच्च अधिकारी ने एक खास सूचना देते हुए देश को चीन से सावधान रहने के लिए चेताया है। भारतीय सेना के जनरल ने बताया है कि चीनी सेना की टुकड़ियां धीरे-धीरे चीन और भारत की सीमा लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर इकट्ठा रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि चीनी सैनिक जल्द ही भारत-पाक सीमा या लाइन ऑफ कंट्रोल पर कब्जा जमा सकते हैं, जो भारत की सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा है।

मालूम हो कि चीन के सैन्य संबंध पाकिस्तान से दिन ब दिन बढ़ रहे हैं, ये भारत के लिए खतरे की घंटी है। भारत यूं ही पाकिस्तान द्वारा की जा रही आए दिन की घुसपैठ और आतंकी वारदातों से परेशान रहता है। उस पर चीन का दिनोंदिन बढ़ता रक्षा बजट भारत की नींदें उड़ाने के लिए पर्याप्त है। चीनी सेना की टुकड़ियां चीन और भारत से लगे हुए तिब्बती इलाके की 4,057 किलोमीटर लंबी सीमा पर एकत्र हो रही हैं। इसके अलावा चीना अधिकारी इन सैन्य टिकड़ियों को 778 किलोमीटर लंबी भारत-पाक सीमा यानी एलओसी पर तैनात होने के आदेश भी दे चुके हैं।

भारत पर भी अपनी सेनाओं पर सैनिकों की तैनाती का दबाव बढ़ता जा रहा है। भीरत को चीन से अधिक से अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर भारत-पाक सीमा या लाइन ऑफ कंट्रोल पर सेनाओं को अपनी पकड़ मजबूत करने की जरूरत है। चीन की सैन्य सरगर्मियां उसके नापाक मंसूबों की ओर साफ इशारा कर रही हैं। अधिकारी के मुताबिक, ये साफ है कि चीन के इरादे खतरनाक हैं और देश की सुरक्षा खतरे में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+