अन्ना हजारे के समर्थन में आया बॉलीवुड, टि्वटर पर किया ऐलान

Anna Hazare
दिल्ली। दूसरे गांधी के नाम से विख्यात हो चुके अन्ना हजारे के समर्थन में बॉलीवुड भी आ गया है। अभी तक सरकार की ओर से कोई प्रभावित कदम नहीं उठाया गया है बस इतना कहा जा रहा है कि अन्ना को अनशन छोड़कर बात-चीत का सहारा लेना चाहिए। अन्ना हजारे के साथ अभी तक देश की कई मशहूर हस्तियां शामिल थी, जिसमें किरन बेदी का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है, जिन्होंने मंगलवार को कहा था कि अगर मीडिया हमें विश्वकप की तरह कवरेज दे तो हम भी अपनी जंग जीत सकते हैं।

गौरतलब है कि अन्ना हजारे एक कठोर लोकपाल विधेयक की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। लोकपाल विधेयक-2010 में प्रधानमंत्री, मंत्रियों व सांसदों के खिलाफ लोकायुक्त के यहां भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराने का प्रस्ताव है।

लेकिन अन्ना हजारे का कहना है कि लोकपाल विधेयक के वर्तमान रूप में लोकायुक्त को कोई अधिकार नहीं है और उनके समर्थकों ने एक दूसरा जन लोकपाल विधेयक तैयार किया है। अन्ना के समर्थक इसी विधेयक को पारित करवाना चाहते हैं अन्ना की बात कोई और माने या माने लेकिन पूरा बॉलीवुड अन्ना के समर्थन में खड़ा है। बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ने टि्वटर पर अपने विचार लिख कर अन्ना के साथ खड़े होने का ऐलान किया है।

टि्वटर पर जिन सितारों ने अन्ना को सही ठहराया है उनके नाम और विचार निम्नलिखित है:

अनुपम खेर : मैं अन्ना हजारे के साथ हूं।क्या आप भी है?

शेखर कपूर : मैं लोकपाल विधेयक पर राष्ट्रीय बहस कराए जाने के लिए अन्ना हजारे के अनशन का समर्थन करता हूं।

राहुल बोस :
व्यवस्था परिवर्तन के लिए अन्ना हजारे का आमरण अनशन अपने आप में पर्याप्त टिप्पणी है।

दिया मिर्जा : मैं अन्ना हजारे का समर्थन करती हूं।

जूही चावला : मैं श्री अन्ना हजारे की पूर्ण एवं अंध समर्थक हूं।

पूरब कोहली : जियो 'हजारे' साल 'अन्ना साहेब'।

मधुर भंडारकर : भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे की लड़ाई के लिए व्यापक समर्थन तैयार हो रहा है।

प्रीतीश नंदी : 72 वर्षीय इस व्यक्ति ने हमें जगाने के लिए आमरण अनशन का निर्णय लिया है।

रणवीर शौरी :
अन्ना हजारे का धर्मयुद्ध इस बात की महान अग्निपरीक्षा है कि क्या देश में कुछ चरित्रबल बचा है, या हम बिल्कुल भ्रष्ट लोगों का देश बन गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+