बिहार: पटना में भड़की हिंसा, आठ पुलिसकर्मी निलंबित
पटना।
मंगलवार की सुबह महादलितों के श्मशान पर कब्जे को लेकर हुए अंधाधूंध फायरिग में एक महिला की मौत का मामला काफी तुल पकड़ता जा रहा है। मामले की जांच करते हुए पुलिस के अला अधिकरियों ने शांति व्यवस्था कायम रखने और लोगों के अंदर व्याप्त रोष को समाप्त करने के लिये तत्काल प्रभाव से कर्तव्यहीनता व लापरवाही के आरोप में हवाई अड्डा थानेदार एमके जायसवाल, एएसआई आरएन ठाकुर समेत 8 लोगों को निलंबित किया गया है। घटना क्रम पर नजर डालें तो महादलितों के श्मशान पर कब्जा करने को लेकर एक बिल्डर द्वारा अपने दर्जनों हथियारबंद साथियों के साथ मंगलवार की सुबह की गयी अंधाधुंध फायरिंग से महादलित समुदाय की दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। id="toptextpromo"> जिनमें से एक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी। क्षेत्रीय लोग बताते हैं कि पिछले तीन दिनों से पुलिस की मौजूदगी में हथियारबंद लोग निर्माण कार्य करा रहे थे। लोगों के बीच गोलियों से घायल लोगों के मरने की अफवाह फैल गई, जिस पर डीएसपी ललित मोहन शर्मा ने मोबाइल पर घायलों के तीमारदारों से बात करा वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इलाज के दौरान बुट्टी देवी की मौत हो गई। शाम को बुट्टी देवी का शव पहुंचते ही लोग फिर आक्रोशित हो गये और बेली रोड पर जाम लगा उपद्रव काटा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>क्षेत्रीय
लोग बताते हैं कि आज सुबह कई गाडि़यों पर बिल्डर व उसके साथी असलहों से लैस होकर आये। जिसके बाद विरोध पर लगभग 60 से 70 राउंड गोलियां चलाई गई। गोलीबारी में गोरख मांझी की पत्नी मलिया देवी, नागमणि की पत्नी बुट्टी देवी और रामलखन मांझी का पुत्र रामजी घायल हो गये। घायलों को तड़पते देख लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और बंदूक का जवाब पत्थर से दिया गया। पथराव होते ही वे लोग भाग खडे़ हुए। बाद में लोगों का गुस्सा वहां खड़े वाहनों पर उतरा और आग के हवाले कर दिया।











Click it and Unblock the Notifications