मुंबई: एक्स-ब्वॉयफ्रेंड ने बार गर्ल पर तेजाब फेंका

पुलिस के मुताबिक खेरवाड़ी में रहने वाली शन्नो (बदला हुआ नाम) जब ऑटो से घर जा रही थी, जभी दो युवक मोटरसाइकिल से आये और उस पर तेजाब फेंक दिया। कुछ तेजाब ऑटो ड्राइवर के ऊपर भी गिरा, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए अपना ऑटो बिना रोके सीधे अस्पताल पहुंचा दिया। वहां लोगों ने दोनों को भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक शन्नो 20 प्रतिशत तक जल गई है। वो फिलहाल अस्पताल में भर्ती है, वहीं ऑटो ड्राइवर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
पुलिस के मुताबिक शन्नो बांद्रा वेस्ट में स्थित एक रेस्त्रां में काम करती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले पर एक्स ब्वॉयफ्रेंड पर शक जताया गया है। पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर दबिश डाल रही है।












Click it and Unblock the Notifications