विधानभवन घेरने जा रहे 400 भाजयुमो कार्यकर्ता गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आज विधानभवन का घेराव करने जा रहे भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के करीब 400 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

राजधानी के चारबाग स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में एकत्र हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं को भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने सम्बोधित किया। बाद में कार्यकर्ताओं ने विधानभवन की तरफ मार्च शुरू कर दिया। मगर पुलिस ने उन्हें हुसैनगंज चौराहे के पास रोक लिया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जब जबरन आगे बढऩे की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए उन पर पानी की बौछार के साथ हल्का बल प्रयोग भी किया। जिला प्रशासन के अनुसार विधान भवन की तरफ बलपूर्वक आगे बढऩे की कोशिश करने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार की गई।

भाजयुमो की राज्य इकाई के अध्यक्ष हरीश द्विवेदी ने बताया कि युवा विरोधी मायावती सरकार की 'दमनकारी नीतियों' के खिलाफ कार्यकर्ता विधानभवन का घेराव करने के लिए सड़क पर उतरे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था रसातल में पहुंच गई है और सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है। मंत्री, विधायक और अधिकारी आम जनता को शोषण कर रहे हैं। इस राज्य में बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या बनकर उभरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+