भ्रष्टाचार के खिलाफ हजारे को हजारों का समर्थन

विपक्षी पार्टी भाजपा और जदयु ने हजारे के अनशन को अपना समर्थन दिया है। आमरण अनशन पर बैठे हजारे ने कहा, "यह दूसरा 'सत्याग्रह' है।" हजारे के समर्थक सुबह के वक्त लोकपाल विधेयक के समर्थन में राष्ट्र ध्वज और तख्तियों के साथ राजघाट और जंतर-मंतर पर एकत्रित हुए।
हजारे की इस मुहिम में सूचना का अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल, स्वामी अग्निवेश, मैगसेसे पुरस्कार विजेता किरन बेदी, संदीप पांडे सहित अन्य लोग शामिल हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई शुरू करने वाले संगठन इंडिया अगेंस्ट करप्शन के मुताबिक हजारे के समर्थन में 5000 से अधिक लोग जंतर-मंतर पर एकत्रित हुए जबकि 400 से अधिक शहरों और कस्बों में समर्थक अपने-अपने स्थानों से इस अभियान के लिए अपना समर्थन दिया।
मुम्बई में भी हजारे के समर्थन में रैली निकाली गई। रैली में 5,000 से अधिक लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता का समर्थन किया। रैली में कारों और मोटरसाइकिल के साथ लोग शामिल हुए। आजाद मैदान में कई लोगों ने एक दिन का उपवास रखा।












Click it and Unblock the Notifications